हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भूतपूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर मंगलवार को यहां कांग्रेसियों शोक प्रकट कर उन्हें अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेसियों ने मुखर्जी के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक गजराज सिंह, शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, विक्की शर्मा, अंकित शर्मा, अमित सैनी, धर्मेंद्र कश्यप आदि थे।
























