गढ़मुक्तेश्वर, सीमन/ विनोद गुप्ता (ehapurnews.com): स्थानीय पुलिस ने एक जिला बदर बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गांव नया गांव इनायतपुर का ऋषिपाल 6 माह के लिए जिला बदर था, परंतु वह चोरी छिपे रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को झड़ीना मार्ग से दबोच लिया।































