हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोरोना के बढ़ते मामले रोजाना सामने आ रहे हैं। कोरोना का एक और मामला हापुड़ के क्लेक्ट्रेट मुख्यालय में सामने आया है जहां नियंत्रण कक्ष में कार्यरत एक कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। क्लेक्ट्रेट मुख्यालय में कर्मचारी के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने पर क्लेकट्रेट परिसर को 24 घंटे के लिए बंद किया गया है। इस दौरान कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सैनिटाइजेशन किया जाएगा।
































