हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गांव आरिफपुर मँड़ैया (बिजली घर गोहरा आलमगीरपुर) में आबादी क्षेत्र का ट्रांसफार्मर विगत 4 दिनों से फूँका होने से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी की।ग्रामीणों की मांग है कि ट्रांसफार्मर तुरन्त ठीक कराया जाए।
जिला पंचायत हापुड़ के सदस्य कृष्ण कांत हुण ने बताया कि बिजली न होने से ग्रामीण गर्मी से जूझ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर न तो पशुओं का चारा कट रहा है औऱ न ही ग्रामीणों औऱ उनके मवेशियों को पीने को पानी मिल रहा है।ग्राम गोहरा आलमगीर पुर में रुमाल पुत्र वज़ीर के जोड़े का नलकूप ट्रांसफार्मर 63 KV की क्षमता का है जिस पर दस किसानों के कनेक्शन हैं, सबके बिल जमा हैं, अत्यधिक लोड के कारण हर तीसरे दिन ट्रांसफार्मर फूंक जाता है।परिणामस्वरुप किसानों की फ़सल बर्बाद हो रही है। उन्होंने फूंका ट्रांसफार्मर बदलने तथा 100 KV की क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें: चीनी, दाल समेत किराने का सामान मंगाना हुआ आसान, डाउनलोड करें Listailer App































