हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश भर के उपभोक्ताओं के साथ-साथ जनपद हापुड़ के राशन उपभोक्ताओं को भी चीनी मुफ्त मिलेगी। प्रत्येक माह पात्र राशन कार्ड उपभोक्ताओं को 5 किलो प्रति यूनिट राशन मिलता है। इसमें तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल मिलता है। वहीं अत्योदय कार्ड धारकों को एक मुश्त 35 किलो राशन मिलता है। इसमें 20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल मिलता है। केंद्र सरकार ने राशन कार्ड धारकों को नवम्बर तक माह में दो बार राशन देने का आदेश जारी किया है। माह के प्रथम दिन में दो रुपए किलो गेहूं व तीन रुपए किलो चावल जाता है। माह के सात दिनों के तीसरे दिन निशुल्क गेहूं व चावल के साथ एक किलो चना मिलता है।
जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि एक अक्तूबर से गेहूं, चावल व चना के अतिरिक्त प्रत्येक अंत्योदय कार्ड धारक को एक किलो चीनी निशुल्क दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: चीनी, दाल समेत किराने का सामान मंगाना हुआ आसान, डाउनलोड करें Listailer App































