हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रिलायंस कट के पास सब्जी से भरी एक पिकअप और कार की टक्कर हो गई। इसमें दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी। आपको बता दें कि शुक्रवार की शाम एक पिकअप गाड़ी सब्जी लेकर गाजियाबाद की ओर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी पिलखुवा के रिलायंस कट के पास पहुंची तो पिकअप में रखी सब्जियों के कैरेट अचानक गिरने लगे जिस कारण पीछे से आ रही गाड़ी पिकअप वैन में जा घुसी जिससे चीख-पुकार मच गई। इस दौरान पिलखुवा के मोहल्ला सद्दीकपुरा निवासी समीर, डेढ़ वर्षीय तैमूर, 6 वर्षीय बच्चा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और जांच शुरू कर दी।
हापुड़ के एसएसवी कॉलेज में बीबीए बीसीए के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : 9910235536


























