हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की बाबूगढ़ नगर पंचायत की दुकान नंबर तीन में दुकान करने वाले दुकानदार का कहना है कि बराबर की नाली की बाउंड्री व चबूतरा टूटा हुआ है जिसकी वजह से अधिकतर पानी दुकान रिस रहा है जिसकी वजह से दुकान की नींव कमजोर हो रही है। दुकानदार मोहम्मद शरीफ की मांग है कि बाबूगढ़ नगर पंचायत मामले को गंभीरता से ले वरना आने वाले समय में नींव कमजोर होने के चलते दुकान गिर जाएगी। दुकान की दीवार पर आई सीलन इस बात को मजबूती दे रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद शरीफ बाबूगढ़ नगर पंचायत की दुकान नंबर तीन में दुकान करते हैं जिनका कहना है कि नाली और चबूतरा टूटा हुआ है जिसकी वजह से अधिकांश पानी नींव को कमजोर करने में लगा हुआ है। यदि दुकान की नींव कमजोर हो गई तो वह आसानी से गिर जाएगी जिसकी वजह से आम जनमानस की जान पर खतरा मंडरा रहा है। दुकानदार की मांग है कि नगर पंचायत बाबूगढ़ मामले को गंभीरता से लें और उचित कार्रवाई करें।





















