हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के अधिकांश क्षेत्रों में आवारा कुत्तों और बंदरों का जबरदस्त आतंक है। यह बंदर कभी भी उत्पात मचाना शुरू कर देते हैं। कुछ ऐसी ही तस्वीर दिखाई दी जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के परिसर में लगे टीन सेट की जहां गुरुवार की शाम हुई तेज बारिश से बचने के लिए यह बंदर टीन शेड के भीतर घुस आए जिससे वहां मौजूद फरियादियों को परेशानी हुई। हालांकि कुछ देर बाद बंदर वहां से चले गए।
बंदरों का झुंड कभी भी हमलावर हो जाता है। जो लगातार लोगों पर हमला कर रहे हैं। गुरुवार को बाबूगढ़ थाना परिसर में भी बंदरों का उत्पात दिखाई दिया। इस दौरान लोगों ने हंगामा कर रहे बंदरों को वहां से भगाया।
खुद को गोली लगवाने की घटना के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा
🔊 Listen to this खुद को गोली लगवाने की घटना के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):पुलिस पुलिस ने स्वयं को गोली लगवाकर अन्य फंसाने वाले मास्टर माइंड को…
Read more
























