मांस से लदी बोलेरो गाड़ी मिली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस की सक्रियता के बाबजूद भी मांस के धंधेबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। पिलखुवा पुलिस ने मांस से लदी एक बोलेरो गाड़ी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार थाना पिलखुवा पुलिस छिजारसी रेलवे फाटक के पास चैकिंग कर रही थी कि पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी को रुकने का इशारा दिया तो गाड़ी में सवार लोग पुलिस को देखते ही गाड़ी से कूद कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर जांच की तो गाड़ी में मांस लदा था। पुलिस ने मांग के नमूने जांच को भेजे है और गाड़ी मालिक व फरार लोगों को खोजा जा रहा है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950



























