हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गोवंश का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा को सांड ने टक्कर मारकर बुरी तरीके से घायल कर दिया। इस दौरान दरोगा महाराज सिंह की रीड की हड्डी में गहरा जख्म हो गया जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल दरोगा को अन्य अस्पताल के लिए रेफर किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीम नगर चौकी पर तैनात दरोगा महाराज सिंह शनिवार की शाम करीब 7:00 बजे चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मंडी की ओर से आए एक सांड ने दरोगा पर हमला कर दिया। सांड ने दरोगा को अपने सींगों पर उठाकर सड़क पर फेंका। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया जिसके बाद किसी तरह आवारा सांड के चुंगल से दरोगा को बचाकर देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया जहां दरोगा महाराज सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।
Class V से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर


























