👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर में एक नामी कंपनी का मोबाइल टावर लगा हुआ है। जहां से चोरों ने पांच बैटरे चोरी कर लिए। कंपनी के स्टेट ऑफिसर ने बताया कि मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार मोदी नगर के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी अरविंद कुमार एक नामी कंपनी में उत्तर प्रदेश के स्टेट ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। उनका कहना है कि निजामपुर में कंपनी का मोबाइल टावर लगा है जहां 19 जून की रात चोरों ने पांच बैटरे चोरी कर लिए। इसके बाद कंपनी की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले में कार्र्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोना ड्रीम वर्ल्ड: कपड़ों पर 50% तक की छूट : 992714 3205





























