हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरौली में हाईवे किनारे लगे खोखे पर दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान दो लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला बुधवार की रात का है जब चाय के खोखे पर दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ने लगा और दुकान में जमकर तोड़फोड़ की गई। इस दौरान दो लोग घायल हो गए। दबंगों ने खोके के साथ-साथ सड़क किनारे खड़ी बाइक में भी जमकर तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






























