हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पक्का बाग पर सोमवार की सुबह व्यापारी उस समय इकट्ठा हो गए जब पिछले वर्ष एक पीओपी की दुकान में हुई चोरी के शक में तीन संदिग्धों को व्यापारियों ने दबोच लिया और पक्का बाग चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के हवाले कर देहात थाने को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

व्यापारी निशु अग्रवाल का कहना है कि उनकी हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित दयाल रीजेंसी के पास पीओपी पुट्टी की दुकान है जहां पिछले वर्ष 23 सितंबर को उनकी दुकान में चोर आ धमके और दुकान में रखे सामान के साथ-साथ कैश कूपन भी चोरी कर ले गए जिसके बाद चोरी किए गए लकी कूपन और कैश कूपन को कुछ संदिग्धों ने हापुड़ के व्यापारियों को बेचना शुरू कर दिया। 75 रुपए कीमत का यह कैश कूपन कंपनी तथा दुकान संचालक निशु अग्रवाल द्वारा कैश किया जाता है।

निशु ने बताया कि जब उनके पास कैश कूपन पहुंचा तो वह हक्के-बक्के रह गए और उन्होंने व्यापारियों को अवगत कराया कि यह कैश कूपन वही कूपन है जिन्हें पिछले वर्ष चोरों ने चोरी कर लिया था। तीन संदिग्धों को पकड़कर उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया जो मामले की जांच कर रही है। पुलिस हिरासत में खड़ा एक संदिग्ध तो रोने लगा।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130


























