👁 0 views Views
पिलखुवा, सीमन (ehapurnews.com): शुक्रवार की सुबह पिलखुवा में जमकर वर्षा हुई और इस वर्षा ने नगर पालिका पिलखुवा की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी। वर्षा का पानी पिलखुवा के गली-मौहल्लों व मुख्य बाजारों में खड़ा हो गया और मकानों व दुकानों में वर्षा का पानी घुस गया। वर्षा से लोगों का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। लोगों का कहना है कि पिलखुवा नगर पालिका में आपसी लड़ाई के कारण विकास कार्य पूरी तरह ठप्प है जिसका नतीजा आज सुबह देखने को मिला।
Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888

























