हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यहां मेरठ रोड पर स्थित आदर्श नगर कालोनी के परिवार गत दो माह से गंदा पानी पीने के कारण महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है। गंदे पानी की आपूर्ति पर शुक्रवार को महिलाएं भड़क उठी और उन्होंने नगर पालिका परिषद हापुड़ के विरुद्ध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस प्रकोष्ट की जिलाध्यक्ष शगुफ्ता राणा,नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा की अगुवाई में गृहणी रेवती देवी, रानी,प्रियंका, अनीता, सुनीता सहित सैकड़ों महिलाएं आज सड़क पर आ गई और उन्होंने प्रदर्शन कर नगर पालिका को जमकर कोसा। महिलाएं हाथों में गंदे पानी की बोतले लिए थी।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि गत दो माह से उनका परिवार नगर पालिका हापुड़ द्वारा सप्लाई किए जा रहे गंदे पानी को पी रहा था। जिस कारण उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है और अनेक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। महिलाओं ने शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की मांग को लेकर उपजिला मैजिस्टे्रट हापुड़ को ज्ञापन दिया। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग को अविलम्ब पूरा नहीं किया तो वे नगर पालिका पर प्रदर्शन कर धरना देंगी।

ये भी देखें : हापुड़ के सावित्री बीज भंडार पर किसानों ने लगाया संक्रमित बीज बेचने का आरोप























