हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):आगामी त्योहारों व शांति कानून व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर आशुतोष शिवम व कोतवाल सोमवीर द्वारा थाना गढ़मुक्तेश्वर पर संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई तथा सभी से वार्ता कर सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखते हुए त्योहारों को आपसी सद्भाव, शान्तिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।नागरिकों ने आश्वासन दिया कि गढ़मुक्तेश्वर के लोग शांतिप्रिय है और एक दूसरे के साथ मिल जुल कर रहते है।परस्पर कोई मतभेद नहीं है।
भारी डिस्काउंट पर खरीदें एसी, कूलर, पंखे, फर्नीचर आदि : 9286716214


























