हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित हापुड़ कोतवाली के सामने वैलनेस हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों का स्टाफ मौजूद नहीं था जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात पुलिसकर्मी के पेट में तेज दर्द हुआ जिसने कोतवाली के सामने स्थित वैलनेस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया जिसमें बाए गुर्दे में 18 एमएम की पथरी बताई गई। दो दिन बाद उसने अन्य नर्सिंग होम में स्टेट एक्स-रे कराया तो दाएं गुर्दे में आठ एमएम की पथरी बताई गई।

मामला सामने आने के बाद मंगलवार को जब स्वास्थ्य विभाग की टीम वेलनेस अस्पताल में पहुंची तो चिकित्सक मौजूद नहीं थे और ना ही कोई रिकॉर्ड दिखाया जा सका। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने वैलनेस अस्पताल को सील कर दिया है।
VIDEO: नोएडा नहीं बल्कि हापुड़ में कराएं कार की Ceramic Coating, Rubbing : 9719491595





























