हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के गांव कंदोला में बुधवार को एक किराने की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान दुकानदार का हजारों रुपए का नुकसान हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव कंदोला में स्थित किराने की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह खुद को बचाया। आग की सूचना मिलने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस दौरान हजार रुपए का माल जलकर राख हो गया।
फर्जी बैनामा करने पर दबोचा
🔊 Listen to this फर्जी बैनामा करने पर दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…
Read more



























