अवैध खनन की मिट्टी से भराव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत गांव ततारपुर के कच्चे मार्ग पर स्थित एक निर्माणाधीन भवन के परिसर में रातों-रात मिट्टी का भराव चल रहा है। बताते हैं कि खनन माफियों से पुलिस का गठजोड़ है।
सूत्रों के अनुसार डम्पर रात में कहीं से मिट्टी का खनन करके लाते हैं और निर्माणाधीन भवन के परिसर में डालते है। तस्वीरों मे साफ दिखाई दे रहा है कि निर्माणाधीन भवन परिसर में बड़े पैमाने पर लाकर मिट्टी डाली जा रही है। नागरिकों ने खनन मिट्टी के लिए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






























