अवैध प्लॉटिंग के छह मामलों में एचपीडीए ने की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई











हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर मंगलवार को अवैध निर्माण के खिलाफ गरजा और नियमों को ताक पर रखकर किए गए अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। छह मामलों में एचपीडीए ने ध्वस्तीकरण की जबरदस्त कार्रवाई की।


मंगलवार को की गई कार्रवाई में एचपीडीए ने जयप्रकाश, शेर सिंह, नंदकिशोर द्वारा चौधरी डिग्री कॉलेज के पास मंसूरपुर रोड पर लगभग 4200 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, जयकरण पुत्र मेघ सिंह द्वारा देहात थाने के पास लोधिपुर हापुड़ पर लगभग 5,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, संजीव त्यागी, कुन्नू त्यागी, अशोक त्यागी और हाजी मोमिन द्वारा ततारपुर गढ़ रोड बाईपास पर लगभग 10,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग, पवन ठाकुर द्वारा गांव मंसूरपुर में लगभग 5500 मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, वसीम रिजवी, गुड्डू खान द्वारा लगभग 4,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, सूरज, मनवीर, धर्मपाल, साबिर मलिक डीलर द्वारा नई मंडी के पीछे टावर के पास सोटावली हापुड़ पर लगभग 6000 वर्ग गज में की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।


एचपीडीए की इस कार्रवाई में प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण गुप्ता, अवर अभियंता पीयूष जैन प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे।

हापुड़ में खुल गया है चखना कैफे: 9456566662









Related Posts

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…

Read more

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

🔊 Listen to this पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। पावरलिफ्टिंग इंडिया फेडरेशन के तत्वावधान में वाराणसी में आयोजित ट्रायल में जिले के तीन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान
error: Content is protected !!