VIDEO: दबंगों ने महिला समेत तीन पर किया हमला











दबंगों ने महिला समेत तीन पर किया हमला

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा बागड़पुर में दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद दबंगों ने एक महिला समेत तीन को जमकर पीटा और लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जिनका उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार एक महिला खेतों से न्यार लेकर घर लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में दबंगों से उसकी कहासुनी हो गई। घर आकर महिला ने परिजनों को आपबीती बताई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने जब घटना का विरोध किया तो दबंगों ने उन पर ही हमला कर दिया। इस दौरान मोहम्मद जमील पुत्र इस्लामुद्दीन समेत तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान जमील के सर में फ्रैक्चर हो गया है जिन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं घायलों को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया जिनका उपचार चल रहा है।

 









Related Posts

पटाखा छोड़ने वाली पांच बुलेट व एक स्प्लेंडर बाइक सीज

🔊 Listen to this पटाखा छोड़ने वाली पांच बुलेट व एक स्प्लेंडर बाइक सीज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान पटाखा छोड़ने वाली…

Read more

कोचिंग जा रही बीए की छात्रा पर हमला

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुरा की रहने वाली छात्रा मंगलवार को कोचिंग के लिए जा रही…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पटाखा छोड़ने वाली पांच बुलेट व एक स्प्लेंडर बाइक सीज

पटाखा छोड़ने वाली पांच बुलेट व एक स्प्लेंडर बाइक सीज

कोचिंग जा रही बीए की छात्रा पर हमला

कोचिंग जा रही बीए की छात्रा पर हमला

विशाल अजगर के जोड़े को देख उड़े लोगों के होश

विशाल अजगर के जोड़े को देख उड़े लोगों के होश

पिलखुवा: 38 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पिलखुवा: 38 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

लापरवाही के साथ दौड़ाई गाड़ी, वीडियो वायरल

लापरवाही के साथ दौड़ाई गाड़ी, वीडियो वायरल

होली स्पेशल ऑफर: ₹2,000 की शॉपिंग पर 1 किलो सॉस फ्री: 7500350063

होली स्पेशल ऑफर: ₹2,000 की शॉपिंग पर 1 किलो सॉस फ्री: 7500350063
error: Content is protected !!