👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग हापुड़ द्वारा बाबूगढ़ नगर पंचायत के परिसर में एक शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दिव्यांगजनों की जरूरत के लिए इस्तेमाल होने वाले सहायक उपकरणों के लिए रजिस्ट्रेशन किए गए। सोमवार को दो आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से एक कान की मशीन और एक व्हील चेयर के लिए आवेदन विभाग को प्राप्त हुआ। विभाग की ओर से सुनील कुमार ने बताया कि दिव्यांगजनों को लाभ पहुंचाने के लिए यह शिविर लगाया गया है।
आपको बता दें कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग सहायक उपकरण वितरित कर रहा है जिसके चलते यह शिविर लगाए गया। इस दौरान नगर पंचायत बाबूगढ़ के परिसर में आयोजित इस शिविर में बाबूगढ़ की चेयरमैन सुधा देवी व अन्य कर्मचारी तथा अधिकारी उपस्थित रहे।






















