हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें दो लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव ततारपुर में सोमवार को दो पक्षों में कहासुनी हो गई जिसने विवाद का रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्ष लाठी-डंडों से लैस होकर सड़क पर उतर आए और एक-दूसरे पर जमकर वार किए जिससे क्षेत्र में दहशत मच गई। सूचना मिलने पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जिनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला
🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…
Read more























