#ईडी
# ईनकमटैक्स
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की पाश कालोनी श्रीनगर की ओर काली कमाई वालों का झुकाव तेजी से बढ़ा है जिस कारण श्री नगर के मुख्य मार्ग पर जमीन के दाम डेढ़ लाख रुपए गज हो गए और जैसे-जैसे कालोनी में अंदर की ओर जाएंगे भाव कम होते जाएंगे। श्रीनगर में गत दो वर्ष में प्लाटों व भवनों के हुए बैनामों की जांच कराई जाएं तो कालेधन व स्टाम्प ड्यूटी चोरी का पता चल जाए।
यदि सूत्रों पर यकीन करें गत डेढ़ वर्ष में श्रीनगर कालोनी में 5 अरब रुपए के कालेधन का प्रोपर्टी में निवेश हुआ है, यानि कि काली कमाई को सफेद करने के लिए यह स्थान स्वर्ग साबित हो रहा है। काली कमाई वालों ने हजारों गज में बने भवनों को खरीद कर जमींदोज कर दिया और फिर भूखंडों में बांट कर बेच डाला।

अब ऐसे भूखंडों पर करोड़ों रुपए की लागत से आलीशान बंगलों का निर्माण किया जा रहा है और ये भवन कई-कई मंजिला बन रहे है। ये भूकंड किसी नौकरी पेशा वाले व्यक्ति ने नहीं खरीदे है, बल्कि उन लोगों ने खरीदा है, जो कालेधंधे में लिप्त है और काली कमाई को खपा कर सफेद करनें में लगे है। इन भूखंडों की रजिस्ट्रियां बाजार भाव से कम दामों पर की गई है।
Tuitions available: contact 7351945695



























