हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने समय सीमा के बाद नियमों को दरकिनार कर डीजे बजाने वाले संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीजे को सीज कर दिया और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही अन्य डीजे संचालकों को भी चेतावनी दी है कि समय सीमा के बाद यदि कोई डीजे बजाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव मुरादपुर में गांव निवासी रवि सोमवार की देर शाम एक शादी में समय सीमा के बाद डीजे बजा रहा था। सूचना पाकर पहुंची देहात पुलिस ने मामले में कार्र्रवाई करते हुए डीजे को सीज़ कर दिया और आगे की जांच शुरू कर दी।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622


























