शीशम की लकड़ी से भरा पिकअप पकड़ा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में पेड़ों का अवैध कटान जोरों पर है। वाहनों के माध्यम से इन लकड़ियों को अवैध रूप से संचालित आरा मशीन पर ले जाया जाता है। हापुड़ के वन विभाग के दरोगा संजीव कुमार ने शीशम की लकड़ी से भरे एक पिकअप को पकड़ा जिससे जरूरी कागजात मांगने पर वह कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद वन विभाग ने पिकअप को कब्जे में लेकर थाने खड़ा कर दिया और तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग में तैनात दरोगा संजीव कुमार रविवार को हमराह रवि कुमार के साथ गढ़ रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच उनकी नजर सुप्रीम पेट्रोल पंप के पास शीशम की लकड़ी ले जा रहे पिकअप पर पड़ी जिसे देखकर उन्होंने चालक को रोका। यह पिकअप पिलखुवा के गांव आजमपुर का रजाउल हसन चला रहा था। जब दरोगा ने चालक से दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी परमिट और अभिवहन नहीं दिखा सका जिसके बाद पिकअप को पकड़कर थाने खड़ा कर दिया और मामले में तहरीर दी। देहात पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


आपको बता दें कि हापुड़ की जरौठी रोड व एलएन रोड आदि क्षेत्रों में अवैध रूप से आरा मशीन चल रही है। पिछले लंबे समय से यह धंधा जारी है। जरौठी रोड से वन विभाग की टीम ने कई बार प्रतिबंधित लकड़ी बरामद की है लेकिन आरा मशीन के संचालकों पर कोई खास कार्रवाई नहीं हुई जिससे अवैध रूप से आरा मशीन चलाने वालों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। वन विभाग को जरौठी रोड व अन्य क्षेत्रों पर बड़े स्तर पर चल रही अवैध आरा मशीनों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878








Related Posts

धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू

🔊 Listen to this धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के…

Read more

पीएम मोदी ने दिग्गजों के बीच खड़े सांसद अरुण गोविल से मिलाया हाथ, बढ़ा कद

🔊 Listen to this पीएम मोदी ने दिग्गजों के बीच खड़े सांसद अरुण गोविल से मिलाया हाथ, बढ़ा कद हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ पहुंचे जहां…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू

धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू

पीएम मोदी ने दिग्गजों के बीच खड़े सांसद अरुण गोविल से मिलाया हाथ, बढ़ा कद

पीएम मोदी ने दिग्गजों के बीच खड़े सांसद अरुण गोविल से मिलाया हाथ, बढ़ा कद

महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर दबोचा

महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर दबोचा

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा
error: Content is protected !!