👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं वारन्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर, पिलखुवा व सिम्भावली पुलिस ने चार वारन्टियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।ये वारंटी अदालत में तारीख पर हाजिर नहीं हो रहे थे तो अदालत ने वारंट जारी कर दिए और पुलिस ने धर दबोचा।

पुलिस ने बताया कि हापुड नगर पुलिस ने गोयना के महेन्द्र सिंह, पिलखुआ पुलिस ने दौराला मेरठ के विनोद कुमार शर्मा व कन्दौला के मनीष तथा सिम्भावली बक्सर के अमित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT























