बृजघाट पर नाव दुर्घटना रोकने हेतु कारगर कदम उठाने की जरूरत










बृजघाट पर नाव दुर्घटना रोकने हेतु कारगर कदम उठाने की जरूरत
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): हापुड कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद में गंगा के किनारे होने वाली नाव दुर्घटना को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा नदी के घाटों पर डूबने के कारण होने वाली जन हानि की घटनाओं को कम किए जाने हेतु जनता में जागरूकता लाए एवं उनको आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जागरूक करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में जहां भी स्थाई व अस्थाई घाटों पर नाव चलाने का कार्य नियमित रूप से किया जाता है वहां पर पर्याप्त मात्रा में लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई जाए और सभी नौका यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनना भी अनिवार्य किया जाए। इस कार्य के लिए तहसील गढ़मुक्तेश्वर में कितनी नाव सरकारी व प्राइवेट तथा कितने नाविक हैं ? इनके पास नाव चलाने का प्रशिक्षण है या नहीं इन सबकी जानकारी संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें ले तथा यह भी देखें कि एक नाव में क्षमता से अधिक लोगों को ना बैठाया जाए और समय-समय पर उपजिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर नाविकों को प्रशिक्षण प्राप्त कराते रहे। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने अग्निशमन अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के सभी होटल , लॉज और कोचिंग सेंटरों पर आग से बचाव हेतु उपकरण है या नहीं यह सुनिश्चित कर लें और सिनेमाघरों व स्कूलों में भी फायर के उपकरण होने चाहिए।

विकास से संबंधित कार्यक्रमों में आपदा संबंधी विषय को भी जोड़ा जाए और स्थानीय पहल को बढ़ावा दिया जाए। आपदाओं को रोकने हेतु समय-समय पर बेहतर प्रयास किए जाएं। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, समस्त उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, अग्निशमन अधिकारी, एनडीआरफ के अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288








Related Posts

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…

Read more

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

🔊 Listen to this

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

हज यात्रियों के लिए खास खबर

हज यात्रियों के लिए खास खबर

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल
error: Content is protected !!