👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के बृजघाट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में एक दबंग युवक की पिटाई करता हुआ दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बृजघाट पर स्थित एक होटल में काम करने वाले एक के युवक की एक दबंग से कहासुनी हो गई जिसके बाद दबंग ने पीड़ित को जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि युवक के सर और पेट में काफी चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी और तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
























