हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर जट के एक युवक पर दबंगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान युवक को जमकर पीटा। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात दिन बाद चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कुचेसर रोड चौपला पर स्थित गांव शाहपुर जट निवासी हर्ष बढ़ाना ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी गांव उपेड़ा के कुछ ग्रामीणों से मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद चारों आरोपी आग बबूला हो गए जिन्होंने छह जून की रात करीब 8:45 बजे लाठी डंडे और धारदार हथियार से लैस होकर उसके घर में धावा बोल दिया।
इस दौरान हर्ष घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। हर्ष का कहना है कि उसके हाथ और पैर में चोट आई है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…
Read more
























