हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): जैन मिलन हापुड़ का अधिष्ठापन समारोह आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार में रविवार को सम्पन्न हुआ। समारोह में जैन मिलन फाउंडेशन के चेयरमैन अनिल जैन (मेरठ) ,क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप जैन एडवोकेट, क्षेत्रीय महामंत्री राखी जैन जैन मिलन तथा महिला जैन मिलन के सदस्यों को मिलन भावना की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर जैन समाज के हाईस्कूल इटर बोर्ड परीक्षाओं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अग्रीमा जैन, विधि जैन, सिद्धांत जैन, अरिहंत जैन, हर्षित जैन, किनजल जैन, परीशा जैन, पारस जैन, अक्षिता जैन, कीर्ती जैन, आयुष जैन, वशिका जैन आदि तथा आचार्य विधासागर पाठशाला के 20 छात्र- छात्राओं, दिगम्बर जैन समाज,श्वेतांबर जैन समाज, महिला जैन समाज, महिला जैन मिलन, जैन पक्षी औषधालय के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन कार्यक्रम संयोजक, जैन मिलन के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार ने किया। मुख्य वक्ता जैन मिलन फाउंडेशन के चेयरमैन अनिल जैन ने कहा कि आज का युवा ऊंचे पैकेज पाने की होड मे धर्म, संस्कृति, स्वास्थ्य, बुजुर्गो के पारिवारिक सम्मान से दूर हो रहा है। जीवन जीने की कला तथा जैन तीर्थकरो के संदेशों को भूल कर दुखों को बुलावा दे रहा है। धर्म से जुड़कर ही सच्चा सुख प्राप्त हो सकता है। विशिष्ट अतिथि जीवन बीमा निगम की मुख्य प्रबंधक डिम्पल जैन ने कहा कि युवा पीढ़ी को धर्म की शिक्षाओं से जोड़ने में जैन मिलन विशेष कार्य करे। कार्यक्रम का शुभारंभ आधे घंटे के सामूहिक णमोकार महामंत्र के जाप से हुआ।

समारोह मे जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन, सुशील जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन तथा भुवन जैन, राजीव जैन, पुलकित जैन, अनिल कुमार जैन, सुखमाल जैन, राजेश जैन, सुधीर जैन, सतीश कुमार जैन, प्रमोद कुमार जैन, नरेंद्र जैन, अनिता जैन, निशा जैन, प्राची जैन, रीमा जैन, प्रभा जैन, सरोज जैन, डाoअनिल जैन आदि उपस्थित थे।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950



























