पुलिस ने दबोचे तीन वारंटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं वारंटी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपद पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी तारीख पर न्यायालय में हाजिर नही हो रहे थे। जिस पर जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।

थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गांव मुरादपुर निजामसर के रुपेश व बृजघाट के मोहित तथा बाबूगढ़ पुलिस ने मुदाफरा के मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























