डीएम और कप्तान ने कहा गुणवत्ता के साथ हो शिकायतों का निस्तारण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापडु के समस्त थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां फरियादियों की समस्याओं का निदान किया गया। थाना हाफिजपुर पर जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उन्हें निस्तारित करने के निर्देश दिए और कहा कि शिकायतें पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में निस्तारित की जाएं।
थाना बाबूगढ़ पर तहसीलदार जय प्रकाश व कोतवाल हेम सिंह सैनी ने कस्बा ग्रामीण क्षेत्र से आए चार फरियादियों की समस्याओं को सुना और एक समस्या का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।

थाना हापुड़ देहात पर थाना प्रभारी आशीष पुंडीर व नायब तहसीलदार प्रताप सिंह ने समस्याओं को सुना और समाधान दिवस में आई दोनों फरियादियों की शिकायतों का मौके पर ही निबटारा कर दिया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























