चंडी मंदिर में नमाज पढ़ने के आरोपी को मिले कड़ी सजा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के श्री चंडी मंदिर में नमाज पढ़ने की खबरों पर नागरिकों ने गुस्सा जाहिर किया है। श्री चंडी मंदिर हापुड़ में एक व्यक्ति द्वारा नमाज़ पढ़ने पर जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन ने मुख्यमंत्री से बुलडोज़र व एनएसए के अन्तर्गत कंठोंर कार्यवाही की माँग की है।

फ़ाउंडेशन की टीम ने शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नाम् एक ज्ञापन हापुड़ सदर एसडीएम को दिया। फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि श्री चंडी मंदिर हापुड़ में एक व्यक्ति द्वारा नमाज़ पढ़ने से हिन्दुओं की आस्था पर चोट की गई है जो सही नहीं है।फ़ाउंडेशन के ज़िलाध्यक्ष सुन्दर कुमार आर्य ने कहा कि इस व्यक्ति ने घोर पाप किया है जिससे पूरा हिन्दू समाज बहुत आहत हैं। हम मुख्यमंत्री से माँग करते हैं कि इस तरह का कृत्य करने वाले को जिसने क्षेत्र में अशांति फैलाने की कोशिश की है,के ख़िलाफ़ बुलडोज़र व एनएसए के अन्तर्गत कार्यवाही की जाये जिससे आगे कोई इस प्रकार का दुस्साहस न कर सके।

राजेन्द्र गुर्जर राष्ट्रीय सचिव ,सुन्दर कुमार आर्य, ईश्वर कुमारी सिसोदिया, सुनीता शर्मा, सुधांशु गोयल,ओमप्रकाश,कटार सिंह गुर्जर, सुनीता शर्मा,मंगलसैन कंसल,चन्द्र प्रकाश ठठरे नगर सचिव , ब्रजभुषण अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























