👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्धों की तलाशी ली। पुलिस ने इस दौरान क्षेत्र में पैदल गश्त की। बछलौता रोड, मुख्य बाजार, अंबेडकर चौराहे से होते हुए क्षेत्र पहुंची जहां सुरक्षा का जायजा लिया। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाके में भी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस कोतवाल हेम सिंह सैनी, दरोगा ओमकार गंगवार, दरोगा अश्वनी, दरोगा पिंटू, दरोगा जब्बार आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।






















