👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के तीन गन्ना किसान शनिवार 10 जून को लखनऊ में सम्मानित होंगे। गन्ने की बेहतर खेती करने के लिए दत्तियाना के निकुंज, रझैठा के मनीष और बैठ के गुफरान अली को चिन्हित किया गया है जिन्हें सम्मानित किया जाएगा।

आपको बता दें कि तीनों किसान सरकारी सामान्य प्रजाति गन्ने की खेती करते हैं। गन्ना विकास विभाग द्वारा निरंतर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। गन्ना उत्पादकता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जा रहा है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457





























