हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के श्री चंडी मंदिर में शुक्रवार की तड़के करीब 4:45 बजे मंदिर परिसर में नमाज अदा करने के मामले में विधायक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती का कहना है कि मामला गंभीर है। आरोपी के खिलाफ रासुका में कार्रवाई हो। युवक को ऐसा नहीं करना चाहिए था। पास में ही मस्जिद है वहां नमाज पढ़नी चाहिए थी।
आपको बता दें कि चंडी मंदिर में नमाज पढ़ने की सूचना के बाद चंडी मंदिर के आसपास पुलिस फोर्स भी बढ़ा दिया गया है। जानकारी मिलने पर हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक सिसोदिया, एसडीएम सुनीता सिंह, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे, देहात प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष पंडित मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।





























