लापरवाही: बिजली का बिल देने में आनाकानी कर रहे कर्मचारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरकार चाहे कितनी भी सख्ती कर ले लेकिन बिजलीकर्मी है कि सरकार के निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं और बिजली बिल देने में आनाकानी कर रहे हैं। हापुड़ की नगर पालिका परिसर में स्थित बिजली घर में एक महिला पिछले चार दिन से बिल लेने के लिए चक्कर काट रही है लेकिन कर्मचारी है कि उसे टरका रहे हैं। कभी कनेक्टिविटी तो कभी कल आने की बात कह रहे हैं जिस कारण महिला का बिल जमा नहीं हो पा रहा है।
हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर निवासी एक महिला ने बताया कि उसका पिछले महीने का बिजली का बिल घर नहीं आया है। ऐसे में वह समय पर बिल जमा करने के लिए खुद ही नगर पालिका क्षेत्र बिजली घर के चक्कर काट रही है लेकिन अभी तक बिल देने वाले कर्मचारियों ने उन्हें बिल नहीं दिया है जिस कारण वह कड़ी धूप में परेशान हो रही है। बिजली कर्मचारी कभी कहते हैं कि कल आना या कभी कहते हैं कि आज कनेक्टिविटी नहीं है। महिला का कहना है कि यदि उसे बिल नहीं दिया गया तो वह जल्द ही लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ शिकायत करेगी। आपको बता दें कि सरकार एक तरफ राजस्व वसूली पर जोर दे रही है लेकिन कर्मचारियों का यह लापरवाह रवैया सरकार के उद्देश्य को ठेंगा दिखा रहा है। लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























