👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के इंद्रगढ़ी फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचे जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त 28 वर्षीय मोहसिन पुत्र मौसम के रूप में हुई है जो देहात क्षेत्र के मोती कॉलोनी का रहने वाला था।
मामला बुधवार की सुबह करीब सात बजे का है जब 28 वर्षीय मोहसीन की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:























