👁 0 views Views
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना एएचटीयू पुलिस व सीडब्ल्यूसी व लेबर इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम द्वारा बाल संरक्षण हेतु जनपद हापुड में बालश्रम रोकथाम अभियान चलाया गया, जिसमें दुकानों, होटलों, कारखानों व वर्कशाप आदि की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान थाना पिलखुवा क्षेत्र में दुकान पर काम कर रहे दो बाल श्रमिकों को रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया गया एवं दुकान मालिकों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कोई भी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पर बाल श्रमिक न रखें वर्ना कार्रवाई की जाएगी।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT























