👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पर गंगा किनारे संत निरंकारी मंडल ने सफाई अभियान चलाया और सभी को गंगा तट स्वच्छ रखने का संदेश दिया। मंडल की ओर से सुभाष चंद्र चिटकारा ने बताया कि करीब डेढ़ सौ लोगों ने इस दौरान बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी से गंगा किनारे सफाई रखने की अपील की। इससे पहले 26 फरवरी को भी मंडल ने सफाई अभियान चलाया था।






















