हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्रावण माह की शिवरात्रि के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए कावड़ मार्गों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य है कि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच वह भगवान शिव का जलाभिषेक करें। जनपद हापुड़ के गांव छपकौली में स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर में भक्त बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। ऐसे में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने मंगलवार को अन्य अधिकारियों के साथ मंदिर का निरीक्षण किया और सुरक्षा के साथ-साथ साफ-सफाई रखने के लिए विशेष निर्देश दिए। हापुड़ सदर एसडीएम सुनीता सिंह ने बताया कि श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में आस्था का सैलाब उमड़ता है। ऐसे में कावड़ यात्रा शुरू होने से पहले कांवड़ मार्ग के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जहां पथ प्रकाश, मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश दिए और मंदिर की प्रबंधन कमेटी से भी बातचीत की गई।
जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, सीओ हापुड़ अशोक सिसोदिया ने इस दौरान मंदिर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने निर्देश दिए है कि जल्द ही मंदिर के कांवड़ मार्ग को दुरुस्त किया जाए जिससे कावड़ियों को परेशानी ना हो। श्रावण माह की शिवरात्रि में डेढ़ महीना है लेकिन अधिकारियों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
































