हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा मंगलवार को बाबूगढ़ के गांव छपकौली में स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां उन्होंने काँवड़ियों की सुविधा के लिए मंदिर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर को आने वाले मार्ग को दुरुस्त करने के भी संबंधित विभाग को कड़े निर्देश दिए।

कावड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। साथ ही छपकौली स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर में व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान उनके साथ हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, एसडीएम सुनीता सिंह, क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

































