👁 1 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड न्यायालय ने एक अबोध बालक की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास व बीस हजार रूपए के अर्थदण्ड की सजा दी है।
पुलिस ने बताया कि थाना गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम सैदपुर के जयप्रकाश के बेटे बिजेंद्र ने 27 जनवरी-2018 को गांव के ही सतीश के सात साल के बेटे रवि की निर्मम हत्या कर दी थी।न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुना और आरोपी बिजेंद्र को दोषी पाया।न्यायालय ने आरोपी बिजेंद्र को सश्रम आजीवन कारावास व बीस हजार रूपए के अर्थदण्ड की सजा दी है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950























