जाटव समाज का हित भाजपा में सुरक्षित:सिक्का
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के (राज्यमंत्री)अध्यक्ष संजीव गोयल सिक्का ने हापुड में सोमवार को कहा कि भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं से जाटव समाज लाभान्वित हुआ है और समाज का हित भाजपा में सुरक्षित है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव गोयल सिक्का हापुड के मौहल्ला गणेशपुरा स्थित अंबेडकर चौपाल के कार्यक्रम में समाज को संबोधित कर रहे थे।सभा में उपस्थित लोगों की तादाद अंगुलियों पर गिनी जा सकती थी।उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर संपूर्ण भारत के नेता थे कुछ अवसरवादी लोगों ने केवल उन्हें जाटव समाज का नेता का रूप दिया जो कि बिल्कुल गलत है भाजपा ने सदैव बाबा साहब दिखाई हुई नीतियों का अनुसरण करने का कार्य किया है जाटव समाज का सर्वाधिक सम्मान भाजपा ने ही किया है ।आज सारी पार्टियां भारतीय जनता पार्टी के सामने सूक्ष्म दिखाई देती हैं जिसका कारण सर्व समाज का आशीर्वाद भाजपा को मिलना हैl केन्द्र सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में जो कार्य देश में हुए हैं वे अपने आप में ही निश्चित रूप से देश को प्रगति की ओर ले जाते हैं। हम सबके मन में राष्ट्र भावना होनी चाहिए क्योंकि राष्ट्र भावना जिस देश के लोगों में होती है वही देश सर्वाधिक उन्नति करता है। उन्होंने आने वाले 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए उपस्थित जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने हेतु आग्रह किया। कार्यक्रम के संयोजक बबलू सिंह रहे ।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विनीत दीवान प्रशांत त्यागी महेश तोमर ,रुद्राक्ष त्यागी, कैलाश वर्मा ,सौदान सिंह रामरतन बोध ,रामचरण, महेंद्र, महेश चंद विकास अर्जुन सिंह वासु लखन सैनी राम भूल तिलक राम आदि लोग उपस्थित रहे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























