हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):इंडियन नर्सरी मेन एसोसिएशन हापुड़ के तत्वावधान में राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ द्वारा पर्यावरण दिवस के पर रेलवे पार्क पर
दो सौ पचास व फ्री गंज रोड स्थित स्वामी सचिदानंद जुनियर हाई स्कूल पर आठ सौ तुलसी व करीपत्ता के पौधों का लोगों को निशुल्क वितरण श्रेया नर्सरी के सौजन्य से किया गया। इंडियन नर्सरी मेन एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट मुकुल कुमार त्यागी ने बताया कि आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे भारतवर्ष में एसोसिएशन के स्टेट चेप्टर व मंडल चेप्टर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण हेतु करीब एक लाख पौधों का वितरण एवं रोपण किया गया है, क्योंकि उत्तर भारत में तापमान अधिक होने के कारण करी पत्ता व तुलसी के पौधों का वितरण इसलिए किया गया है ताकि लोग अपने घरों में गमलों में पौधे लाग कर उचित देख भाल कर सके।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्यागी ने लोगों को शपथ दिलाई कि हम सभी हर वर्ष पर्यावरण दिवस पर दस पौधों का पौधारोपण करेगें और उनकी देखभाल करेगें। श्रेया नर्सरी के संचालक श्रेष्ठ त्यागी ने बताया कि श्रेया नर्सरी प्रतिएक वर्ष पर्यावरण दिवस पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर अनेक प्रकार के पौधों का निशुल्क वितरण करते हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था की सुमन त्यागी, प्राची खुल्लर, डाक्टर सरगम अग्रवाल, मुकेश त्यागी,हरिराज सिंह,शंशाक मुनि त्यागी, निखिल त्यागी अहाते वाले, सुधीर त्यागी, विनय राधेलाल त्यागी, पवन त्यागी,नवीन त्यागी,अजय सुंदर नारायण सिंह त्यागी,सुमित त्यागी,दीपक त्यागी,राहुल त्यागी,दिवाकर त्यागी , समर्द्धि आदि लोग उपस्थित थे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























