हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हापुड़ के न्यू शिवपुरी निवासी 15 वर्षीय कार्तिक गुप्ता को परीक्षा पे चर्चा में हिस्सा लेने और अपने विचार साझा करने के लिए धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री की ओर से एक पत्र कक्षा दसवीं के छात्र कार्तिक गुप्ता को भेजा गया जिसमें उन्होंने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने पत्र में लिखा:
प्रिय कार्तिक गुप्ता
स्नेहाशीष। ‘परीक्षा पे चर्चा’ में हिस्सा लेने और इस विषय पर अपने विचार साझा करने के लिए आपका धन्यवाद। आप जैसे युवा साथियों के विचारों को जानना- समझना हमेशा उत्साहजनक होता है।
आज की युवा पीढ़ी की ऊर्जा, आत्मविश्वास और क्षमताओं को देखकर मुझे अत्यंत गर्व होता है। इस युवाशक्ति से हमारे देश की आशाएं और आकांक्षाएं जुड़ी हुई हैं।
युवाओं के सामने आज संभावनाओं और अवसरों के असीमित द्वार खुले हैं। प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, नवाचार, खेल-कूद, स्टार्ट-अप समेत जिस भी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उनके लिए सुविधाओं और संसाधनों की कोई कमी नहीं है।

अगले 25 वर्ष भारत का अमृत कालखंड है, जिसमें एक भव्य, विकसित और समर्थ राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। यह 25 साल आपकी शिक्षा, आपके करियर, आपके व्यक्तित्व निर्माण के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण होने वाले हैं। आप जैसे-जैसे अपने भविष्य को गढ़ते जाएंगे, उससे देश को भी नई दिशा मिलेगी।
मुझे पूरा विश्वास है कि भारत की युवाशक्ति अपने व्यक्तिगत संकल्पों के साथ देश के संकल्पों को जोड़कर राष्ट्र को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
आप जीवन की हर परीक्षा में सफलता प्राप्त करें, इस विश्वास के साथ आपको उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























