हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला कोटला मेवतियान निवासी आसिफ एटा में पुलिस की गोली लगने से अपने साथी के साथ घायल हो गया। एटा पुलिस ने गौकशी के मामले में आरोपियों को जेल भेज दिया है। बता दें कि हापुड़ निवासी आसिफ मास्टरमाइंड है।

एटा के गांव पवांस में दो मई की रात को कुछ गौ तस्करों ने धावा बोलकर 21 गौवंशी की हत्या कर गौमांस गाड़ी में लादकर ले गए थे। मामले में कार्रवाई करते हुए एटा पुलिस ने सात गौतस्करों को जेल भेज दिया था। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी। इसी बीच रविवार की तड़के करीब 3:30 बजे एटा पुलिस का सामना कासगंज अमापुर रोड पर गौ तस्करों से हो गया जिन्होंने पुलिस चेकिंग के दौरान गाड़ी से निकलकर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आसिफ और उसका दिल्ली निवासी साथी अंसार गोली लगने से घायल हो गए जबकि इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल लोकेंद्र कुमार भी घायल हो गया। एटा पुलिस ने गौतस्करों को जेल भेज दिया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























