👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पिकअप वैन और मोपेड की भिड़ंत हो गई। इस दौरान मोपेड पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार चल रहा है। मृतक की शिनाख्त लक्ष्मी नारायण पांडे निवासी अर्थला गाजियाबाद के रूप में हुई है। वहीं शिवकुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।
आपको बता दें कि लक्ष्मी नारायण और शिवकुमार मोपेड पर सवार होकर अपने रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। जैसे ही वह पिलखुवा पहुंचे तो मोपेड को पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे लक्ष्मी नारायण की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























