👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में नौजवानों ने बढ़ती गर्मी से राहत दिलाने के लिए हापुड़ में ठन्डे व मीठे शरबत का वितरण किया जिसे पीकर लोगों को थोड़ी राहत मिली। हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित कौड़ियों के मंदिर के पास निपुण चौधरी, वंश, अमन व यश ने राहगीरों को मीठे शरबत का वितरण किया जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शरबत पीने के पश्चात सभी ने नौजवानों को उनके उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।





























